देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा ने दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के पहले दिन राजधानी देहरादून पहंुचकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक की। उसके बाद कुमारी शैलजा प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और सेलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के विषय में चर्चा की। इस दौरान बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के सभी सीनियर लीडर मौजूद रहे।बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार -मथन किया। इस दौरान वह संगठन की मजबूती को लेकर हर स्तर पर समीक्षा गयी। ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ सके। बैठक के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि संगठन सृजन के दौरान कांग्रेस पार्टी की जिला इकाइयों का गठन हुआ था, इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों का भी गठन किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन के हिसाब से सभी जिलों की अब तक जो प्रगति हुई है। पार्टी के अभी आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही पार्टी की प्रदेश प्रभारी सभी सीनियर लीडरों के साथ मुलाकात करके संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगमी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी। इसके अलावा पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। दरअसल कुमारी शैलजा बुधवार को आयोजित बैठक में अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों, वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करके और जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के प्रतिनिधियों से से सीधें संवाद कर रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार को भी पार्टी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठकें करके पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी। Post navigation केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, केदारसभा ने रखा दो मिनट का मौन