आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान एवं उत्तराखंड मुक्त व विश्व विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के संयुक्त तत्वाधान द्वारा यू सी एफ सदन में श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रभारी निदेशक डॉ सुभाष चंद रमोला ने श्री देव सुमन की जीवन का परिचय देते हुए कहा कि श्री देव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को टिहरी गढ़वाल के जौल गाँव में हुआ था । उनके द्वारा टिहरी राजशाही के खिलाफ प्रथम आंदोलन किया गया तथा 84 दिन की भूख हडताल के पश्चायत 25 जुलाई 1944 को शहीद हो गए । डॉ भावना डोभाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री देव सुमन एक महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा कर जन आदोंलन को नई दिशा दी । श्री देव सुमन के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर देशहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० नरेन्द्र जगूडी ने कहा कि श्री देव के दृढ़ निश्चय से टिहरी राजशाही की नीव तक हिला डाली थी और उन्ही के बलिदान स्वरूप टिहरी में राजशाही का अंत हुआ । कार्यक्रम में अरविन्द कोटियाल , बृजमोहन खाती, कुंदन सिंह, अजय सिंह एवं अभिषेक आदि उपस्थित रहे।