उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी और टिहरी की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ ग्राम जोगथ मल्ला में आगामी 9 जून से 17 जून 2026 तक भव्य ‘त्रैवार्षिक श्री ब्रह्मनाथ देव महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है । नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महायज्ञ में देश के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय संत और प्रखर कथावाचक पूज्य गोपालमणि महाराज जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को पावन श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा ।

श्री ब्रह्मनाथ देव सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद जगूड़ी ने बताया कि इस ऐतिहासिक महायज्ञ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं । उन्होंने कहा कि हर तीन वर्ष में आयोजित होने वाले इस त्रैवार्षिक महोत्सव के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है । जनपद उत्तरकाशी और टिहरी के मध्य स्थित केंद्र बिंदु होने के कारण इस आयोजन में दोनों जनपदों के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है ।
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए ग्राम पंचायत जोगथ मल्ला के प्रधान सहित निकटवर्ती क्षेत्रों के समस्त जनप्रतिनिधि और आयोजक मंडल मुस्तैदी से जुटे हुए हैं [9]। समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद जगूड़ी ने बताया कि क्षेत्र और राज्य के विशिष्ट प्रतिनिधियों को भी इस महायज्ञ में यज्ञ आहुति प्रदान करने और आतिथ्य स्वीकार करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ।

आयोजक मंडल और स्थानीय जनता ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में भागीदार बनकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है ।


By admin