फ़्रांस ने अपना प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान नेशनल आर्डर ऑफ़ मेरिट से एक अख़बार बेचने वाले आखिरी हॉकर को नवाज़ा है। एक समाचार पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान रावलपिंडी के मूल निवासी युवक अली अपने भविष्य कि उम्मीदों को लेकर पाकिस्तान से 1970 के दशक मे फ़्रांस चले गया और लोगों को हर दिन नये नये सन्देश के लिए अख़बार को पेरिस के प्रसिद्ध सेंट -जर्मेन-डे प्रे इलाके कि सड़कों और कैफे पर बेचने लगा। 50 से अधिक वर्षों का समय व्यतीत होने पर भी आज इस डिजिटल युग की क्रांति मे भी अली अख़बार बेचने का कार्य बड़े ही शौक के साथ कर रहे है अपने 50 दशकों कि इस निरंतर कार्यशैली मे उनके अख़बार खरीदने के ग्राहकों मे फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंस्वा मित्र से लेकर खुद राष्ट्रपति मैकरो और पूर्व प्रधानमंत्री एडूआर्ड फिलिप अपने छात्र जीवन मे अली से ही अख़बार खरीद कर समाचारो से रूबरू होते थे। भले ही डिजिटल युग मे अब केवल 30 से 40 अख़बार ही बिकते हो लेकिन इमेनुएल मैंक्रो ने अली को सिर्फ अख़बार बेचने वाला ही नहीं मना बल्कि पेरिस कि एक सांस्कृतिक संस्था माना जो ताज़ा सन्देश को सुबह होते ही लोगो तक पहुंचाता। अली कि इस कार्य शैली के लिए उन्हें अपने प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाज़ा जो कि समस्त देश के लिए नजीर बन गया है और सम्मानय जान साधारण भी अब फ़्रांस के राष्ट्रपति के इस सम्मान के मूल्यांकन कि प्रशंशा कर रहे है। अच्छे मूल्यांकन से मिले सम्मान का हमेशा सामाजिक आदर होता है और होना भी स्वाभाविक है। Post navigation हिन्दी के वैभव को खतरा सरकार और बजट (मार्च 2026)