देहरादून। नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त की सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन एवं पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने देहरादून सहित प्रदेश के नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।राज्य स्तरीय हेल्पलाइनः0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316मोबाइल- 8218877005टोल फ्री- 1070जनपद देहरादून हेल्पलाइन0135-2726066, 0135-2626066मोबाइल- 7534826066टोल फ्री- 1077जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें। Post navigation मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात