देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह (से. नि.) के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को वर्तमान दायित्व के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति का दिया गया। राज्यपाल के आदेशानुसार प्रोफेसर लोहनी 01 सितम्बर 2026 से अग्रेतर आदेश अथवा नियमित नियुक्ति होने तक कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व निभाएंगे। जानकारी के अनुसार कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने अपने निजी कारणों से 23 अगस्त 2026 को पद से अवमुक्त किये जाने का पत्र राजभवन भेजा था जिसको राजभवन द्वारा स्वीकार कर पूर्व मे राजभवन सचिवालय द्वारा देय आदेश कों अतिक्रमित करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. लोहनी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सूत्रों के अनुसार खबर है की प्रो. रावत के अचानक निजी कारणों से अवमुक्त करने के अनुरोध पत्र से नये कुलपति के चयन प्रक्रिया मे काफी लम्बा समय लग सकता है जिसको दृष्टिगत रखते हुए राज्यपाल द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समस्त कार्यों का कुशलता से निष्पादन हेतु निकटवर्ती उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को प्रभार सौंपा गया।